उतरौला बलरामपुर- मनकापुर रोड पर स्थित उतरौला में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के श्री राम तीरथ डिग्री कालेज इमिलिया बनघुसरा उतरौला के सभागार में  'अटल स्मृति सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा रहे। इस सम्मेलन का शुभारम्भ पंडितदीन दयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के जीवन और विचारों पर भी प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि आरती तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बलरामपुर जनपद अटल जी की कर्मभूमि रही है, जहां की जनता ने उन्हेंपहली बार लोकसभा भेजकर देश की राजनीति को नई दिशा दी थी। उन्होंने अटल जी के पोखरण परमाणु परीक्षण, सुशासन, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को उनकी दूर दर्शिता और दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतीक को बताया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं सेमतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।
जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और जनसेवा की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मृत मतदाताओं के नामसूची से हटाए जाएं और पात्र नागरिकों के छूटे हुए नाम को नई सूची में ईमान दारी से जोड़े जाएं, ताकि लोकतंत्र और अधिक सशक्त हो सके।भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे आदर्श स्तम्भ थे, जिनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा को दिखाते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अटल जी के आदर्शों को आत्म सात कर संगठन और समाज के हित में कार्य करने का आह्वान भी किया। इस 
कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता, जिला संयोजक देवानन्द गुप्ता, नगर अध्यक्ष फरीन्द्र कुमार गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता, नगर महा मंत्री रोहित राज गुप्ता, विजय पाल वर्मा और मंडल के सभी अध्यक्ष के अलावा भाजपा के पदाधिकारी वकार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 
   

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने