जलालपुर, अम्बेडकर नगर। नगरपालिका गौशाला में भ्रष्टाचार और गंभीर लापरवाही के आरोपों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में नगर टीम ने मंगलवार रात आकस्मिक निरीक्षण में जो हालात पाए, वे चिंताजनक और गंभीर हैं। रात करीब 7:30 बजे गौशाला का मुख्य द्वार बंद था और परिसर में कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। ईओ को कई बार फोन करके देनी चाहि, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता को सूचना देने के बाद, उनके कहने पर भी वरिष्ठ लिपिक या कोई अन्य अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। एक बड़ा अंतर सामने आया—अभिलेखों में 72 पशु दर्ज, लेकिन मौके पर केवल 68 पशु मिले। इसके अलावा रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था। नगर महामन्त्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, नगर मंत्री सोनू गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष जितेन्द्र गौड, युमो नगर उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता मौजूद रहे.भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने अपनी शिकायत में इसे नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या जवाब देता है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने