उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड श्रीदत्तगज में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज दारीचौरा में उत्तर प्रदेश समग्र शिक्षा अभियान एवं (माध्यमिक A शिक्षा) लखनऊ केद्वारा संचालित केन्द्रपुरो निर्धारित रिवाइज्ड व्यावसायिक शिक्षा योजना के अन्तर्गत कार्यदायी संस्था के द्वारा ए आई एस ई सी टी (AISEC T)  के द्वारा विद्यालय में ट्रेड-आई.टी. एण्ड आई.टी.ई.एस. में नामांकित कक्षा- 9,10 व 11 के लगभग 57छात्रा ओं को बाबू बनारसी दासविश्वविद्यालय(BBD) लखनऊ में स्थित जनसंचार मीडिया एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग होटल मैनेजमेंट,फार्मे सी एवं ऑडिटोरियम हॉल का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। विभागीय प्रोफेसर बृजेश सिंह के द्वारा बच्चों को सूचना प्रौद्योगिकी सम्बन्धी कई महत्वपूर्णजानकारी भी दी गई। शैक्षिक भ्रम ण समग्र शिक्षाअभियान के तहत आईसेक्ट संस्था के द्वारा लखनऊ की देख रेख में किया गया है। यह केन्द्र सरकार की ओर से संचालित रोजगार परक का एक योजना हैइससे जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अधिक लाभा न्वित होते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार मौर्य ने बताया कि विद्यालय शिक्षा के उक्त तीन स्तरों में से माध्यमिक विद्यालय शिक्षा का स्तर सर्वा धिक महत्वपूर्ण है क्यों कि इस स्तर पर हीछात्र भाषा,कला,विज्ञान,मानविकी,खेल औररोजगार तथा समस्त प्रकार के शिक्षण और सामाजिक क्षेत्र से सम्बन्धित ज्ञान अर्जित करते हुए अपने भविष्य की शिक्षा एवं आजीविका की दिशा को निर्धारित करते हैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति,20 20 के माध्यमिक विद्या लय स्तर पर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु अनेक नवीन कार्य योजनाकेन्द्र सरकार के द्वारा संचा लित की गई है। जिनमें व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण महत्व पूर्ण है। शैक्षिक भ्रमण के दौरान इस कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार चौधरी, प्रवक्ता रवि कुमार पटेल,के.के. चौरसिया सहायक अध्यापक, वोकेशनल ट्रेनर अरविन्द कुमार मिश्रा, संजय यादव, बदरे आलम, शिव वंश वर्मा, सर्वजीत चौधरी के अलावा तमाम शिक्षक उपस्थित रहे। शैक्षिक भ्रमण के मध्य में सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवा प्रदाता संस्था आई सेक्ट के द्वारा सभी बच्चों को जलपान कराया गया।
              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने