मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में एस0आई0आर0 अभियान

के सम्बन्ध में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की


हर मतदाता का एस0आई0आर0 फॉर्म, गणना प्रपत्र जमा कराने

के लिए 05 से 10 दिसम्बर तक प्रत्येक बूथ पर स्पेशल

कैम्प लगाकर मतदाताओं की सहायता की जाए : मुख्यमंत्री

 

भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर एस0आई0आर0 गणना प्रपत्र को भरवाने का कार्य करें

 

एस0आई0आर0 में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए


एस0आई0आर0 के कार्य में महिला मतदाताओं की सहायता

के लिए भाजपा की महिला कार्यकताओं की टोली बनाई जाए


लखनऊ : 03 दिसम्बर, 2025 :ः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पार्षदों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) अभियान को लेकर अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। एस0आई0आर0 में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। उन्होंने पूर्णतः शुद्ध मतदाता सूची बनवाने के निर्देश देते हुए कहा कि हर मतदाता का एस0आई0आर0 फॉर्म, गणना प्रपत्र जमा कराने के लिए आगामी 05 से 10 दिसम्बर तक प्रत्येक बूथ पर स्पेशल कैम्प लगाकर मतदाताओं की सहायता की जाए।

मुख्यमंत्री जी आज गोरखपुर के एनेक्सी भवन सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) अभियान के सम्बन्ध में भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों व पूर्व पार्षदों, वॉर्ड का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी ने एस0आई0आर0 के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से की गई कार्यवाही की समीक्षा की और कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर एस0आई0आर0 गणना प्रपत्र को भरवाने का कार्य करें। उन्होंने इसके लिए हर बूथ के अध्यक्ष, बी0एल0ए0, बूथ समिति के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की 10 सदस्यीय टीम बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सबका गणना प्रपत्र जमा हो जाए, इसके लिए 05 से 10 दिसम्बर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैम्प लगाए जाएं। किसी भी दशा में पात्र मतदाता का नाम इस प्रक्रिया में छूटना नहीं चाहिए। एस0आई0आर0 के कार्य में महिला मतदाताओं की सहायता के लिए भाजपा की महिला कार्यकताओं की टोली बनाई जाए। यह टोली भी घर-घर सम्पर्क करे और गणना प्रपत्र भरवाए।

----------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने