उतरौला बलरामपुर- माडर्न थाना श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत गौर गुमड़ी खास के निवासिनी ने अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा कर बलरामपुर की तरफ लौट रहे बलरामपुर जिले की नववविवाहित दंपती की शुक्रवार की भोर गोंडा जिले के कटरा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में बलरामपुर निवासी पत्नी नीलम मौर्या की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति महेश मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्ट रो ने उनकी हालतखतरे से बाहर बताई है। घटना की सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम गौर खास के निवा सी महेश मौर्या पुत्र राम पाल मौर्या अपनी पत्नी नीलम के साथ मंगलवार को अयोध्या की परिक्रमा के लिए निकले थे। पिता राम पाल मौर्या ने बताया कि मंगलवार को परिक्रमा न होने की जानकारी मिलने पर दोनों पूजा- पाठ कर वापस लौट आए। बुधवार को फिर अयोध्या गए और परिक्रमा पूर्ण करने के बाद शुक्रवार की भोर करीब चार बजे जनपद गोण्डा के कटरा क्षेत्र के पास बाइक से लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर बेटा और बहू को अपने साथ लेकर स्थानीय हॉस्पिटल पर भेज जहां पर बहू नीलम की मृत्यु हो गईह। जबकि महेश मोर्या का इलाज चल रहा है। राम पाल मौर्या ने बताया कि वह बहुत संस्कारी, सरल और धार्मिक स्वभाव की थी। बेटे-बहू की जोड़ी देखकर पूरा परिवार खुश था,लेकिन भगवान ने बहू को अपने पास बुला लिया।उन्होंने यह भी बताया कि दोनों की शादी इसी वर्ष मई 2025 में हुई थी और यह उनकी पहली धार्मिक यात्रा थी। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, हर आंख नम थे, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार की सुबह नीलम मौर्या का अन्तिम संस्कार किया गया। मौके पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों की आंखों में आंसू और माहौल गम गीन था। अन्तिम संस्कार में ब्लॉक श्रीदत्तगंज के ब्लाक प्रमुख हेमन्त जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राम निवास वर्मा, इम रान खान नियाजी, टिंकू श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know