बलरामपुर- डीएम विपिन कुमार जैन द्वारा निर्माणाधीन मा० पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने अकादमिक ब्लॉक , एडमिन ब्लॉक , हॉस्टल निर्माण कार्य का जायजा लिया।
उन्होंने साइट पर श्रमिकों की संख्या कम पाएं जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की शिफ्ट वार संख्या बढ़ाए जाने एवं कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिया।
उन्होंने लैंडस्केपिंग कार्य की पूर्व तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी, प्रोजेक्ट मैनेजर यूपी आरएनएन व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने