बलरामपुर- प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत राष्ट्रीय मात्स्यिकीय विकास बोर्ड, हैदराबाद के तत्वावधान में जनपद बलरामपुर में राप्ती नदी पर सिसई घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा० विधायक सदर  पल्टूराम जी तथा विशिष्ट अतिथि मा० चेयरमैन नगर पालिका परिषद बलरामपुर डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की गरिमामयी उपस्थिति में राप्ती नदी में 2.00 लाख मत्स्य बीज का संचय किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक मत्स्य, बलरामपुर श्री दीपान्सू ने बताया कि नदियों में मत्स्य सम्पदा को बनाए रखने एवं जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण हेतु राष्ट्रीय मात्स्यिकीय विकास बोर्ड के तत्वावधान में रिवर रैंचिंग कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इस कार्यक्रम से न केवल जल की गुणवत्ता में सुधार होता है, बल्कि मछलियों की प्रजातियों का संरक्षण भी सुनिश्चित होता है।
उन्होंने बताया कि नदियों में प्रदूषण, मानव हस्तक्षेप एवं अन्य मानवीय गतिविधियों के कारण मछलियों की प्रजातियाँ घट रही हैं तथा जल जीवों की प्रजनन क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे जलीय मत्स्य सम्पदा में कमी हो रही है। यह स्थिति जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के साथ-साथ मानव समुदाय के लिए भी हानिकारक है।
इस समस्या के समाधान हेतु भारत सरकार द्वारा रिवर रैंचिंग कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। इसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य की प्रमुख नदियाँ — गंगा, यमुना, राप्ती, घाघरा, गंडक, बेतवा आदि — में प्रजनक मछलियों की संख्या बढ़ाने हेतु उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम की हैचरियों से तैयार मत्स्य बीजों का संचय किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक मत्स्य ने मुख्य अतिथि मा. विधायक सदर श्री पल्टूराम जी तथा विशिष्ट अतिथि श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह “धीरू” जी का उनके मूल्यवान समय और सहभागिता हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मत्स्य निरीक्षक रमन चौधरी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

       हिन्दी संवाद न्यूज से
        रिपोर्टर वी. संघर्ष
          बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने