उतरौला बलरामपुर- विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण में उपजिलाधिकारी उतरौला ने लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायत का भ्रमण कर गणना प्रपत्रों केवितरण करने के लिए बी एल ओ व सुपर वाइजर को आवश्यक निर्देश दिया गया है। शनिवार को उपजिलाधिकारी उतरौला अभय कुमार सिंह ने रमवापुर,राजपुर माफी, पिपरा एकड़ंगा, रसूलपुर चांद, बरायल, तिलहर सहित लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों में गणना प्रपत्रों केवितरण की जानकारी बी एल ओ से हासिल की है।ग्राम राजपुर माफी में उपजिलाधिकारी ने घर घर जाकर गणना फार्म की जानकारी मतदाता ओं को दी, और गणना प्रपत्र के सम्बन्ध में भी जानकारी मतदाताओं से हासिल की।एस आई आर के बारे में उपजिलाधिकारी उतरौला अभय कुमार सिंह ने बताया कि मतदाताओं को गण ना प्रपत्र दो प्रतियों में दिया जाएगा, जोभरकर एक प्रति सम्बन्धित बी एल ओ को देकर एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखे। 4 नवम्बर से लेकर 4 दिसम्बर तक बी एल ओ तीन बार मतदाताओं के घर जाएंगे। किसी भी मतदाता को कोई समस्या हो तो उसके निराकरण के लिए भी तिथि निर्धारित की गई है, उस पर अप नी समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित अधि कारी के द्वारा किया जाएगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know