उतरौला बलरामपुर - गैड़ास बुजुर्ग के थाना प्रभारी राजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभियान केअन्तर्गत एंटी रोमियो टीम/ मिशन शक्ति टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक  शुभम कुमार यादव , कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार,महिला आरक्षी गरिमा सिंह महिला आरक्षी राम संजीवनी के द्वारा  नॉलेज कोचिंग सेन्टर फॉर इंग्लिश बड़हरी में बच्चो को महिला अपराध- महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि के बारे में  बताया गया तथा साइबर  अपराधों जैसे-ओटीपी शेयरिंग, लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, पेंशन धोखाधड़ी आदि वगैरा से बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।  1090,यूपी आपात कालीन 112, एम्बुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181व साइ बर हेल्पलाइन नम्बर 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 व मादक पदार्थों के सेवन व उन से होने वालेदुष्परिणामों के सम्बन्ध में यातायात नियमों के बारे में,बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के बारे में जागरूक किया गया।
 कोचिंग संचालक रमेश कुमार तिवारी ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। बच्चों के द्वारा  रंगोली/पोस्टर/ बैनर  के माध्यम से महिला को स्वालंबित होने में आने वाली समस्या तथा   उससे बचाव  को दिखा या गया। छात्रों के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर मिसा इल का प्रोजेक्ट बना कर उन्हें नमन किया गया।  बच्चियों के द्वारा स्वरचित कविता के माध्यम से नारी के विभिन्न स्वरूपों का गुणगान किया गया। व समाज में नारी के अस्तित्व को सुदृढ़ बनाने का संकल्प भी लेकर समाज को नई दिशा देने को संकल्पीत हुए।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने