उतरौला बलरामपुर- मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के अन्तर्गत नगर में स्थित टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर छात्राओंअध्यापिकाओं, अध्यापक और सभी महिला स्टाफ को महि ला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। इस कार्य क्रम का उद्देश्य था, कि सभी छात्राओं को जाग रूक करना और उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान के  तहत रूप रेखा और भी उपलब्ध कराई जा रही है सभी सेवाओं की विस्तृत रूप से जानकारी में साझा की गई।
स्कूल के प्रांगण में आयोजित संवाद सत्र में मुख्य मंत्री हेल्पलाइन (1076), आपातकालीन पुलिस सेवा (112), एम्बुलेंस सेवा (108), चाइल्ड लाइन (1098), महिला हेल्पलाइन (181) वीमेन पावर लाइन (1090), साइबर हेल्पलाइन (1930) जैसे अहम नम्बरों की जानकारी भी दी गई है। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करके महिलाएं व छात्राएं तत्काल मदद प्राप्त कर सकती हैं।अध्यापकों को भी बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देने का एक माध्यम भी है। इसके जरिए बालिकाओं को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में बालिकाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा एवं वृद्धा पेंशन योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई है। उन्हें यह भी समझाया गया कि कैसे इन योजनाओं का लाभ उठाकर वे अपना भविष्य सुरक्षित कर सकती हैं। संवाद के दौरान बालिकाओं ने सवाल भी पूछे और अपने अनुभव साझा किए। अध्यापकों ने बालिकाओं को विश्वास दिलाया कि विद्यालय और परिवार, दोनों लोग  उनके साथ खड़े हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह और डायरेक्टर सैफ अली ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बालिकाओं में आत्म विश्वास जगाने और उन्हें समाज में सुरक्षित व सम्मान जनक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रशासन और मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया। कुल मिला कर यह संवाद कार्यक्रम केवल एक जागरूकता सत्र नहीं रहा, बल्कि बालिकाओं और शिक्ष कों के बीच नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति एक सामूहिक संकल्प का प्रतीक बन गया है।

        हिन्दी संवाद न्यूज से
       असगर अली की खबर
        उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने