क्रिएटिव राइटिंग में त्रिशा को राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल
लखनऊ, 4 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की कक्षा-12 की प्रतिभाशाली छात्रा त्रिशा वर्मा ने अखिल भारतीय एल्बर्ट बैरो मेमोरियल क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फाॅर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन
(सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। इस उपलब्धि हेतु सी.आई.एस.सी.ई. के चीफ एक्जीक्यूटिव एवं सेक्रेटरी डा. जोसेफ इमैनुअल ने बंगलूरू के बिशप काॅटन ब्वाएज स्कूल में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह सी.एम.एस. छात्रा को सिल्वर मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं
रु. 3000/- की स्काॅलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस होनहार छात्रा ने न सिर्फ अपनी रचनात्मक सोच व लेखन क्षमता की छाप छोड़ी अपितु अंग्रेजी भाषा में अपने ज्ञान का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपनी छात्रों को इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु सदैव प्रेरित करता है, जिससे न सिर्फ उनका ज्ञानवर्धन हो अपितु आत्मबल भी बढ़े। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप सी.एम.एस. छात्र विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं तथापि अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शान्तिपूर्ण व आध्यात्मिक वातावरण एवं अपने विद्वान शिक्षकों को देते हैं।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know