बलरामपुर- एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में आज अंतर्महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु छात्र-छात्राओं का ट्रायल एवं चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडे के निर्देशन में तथा क्रीड़ा परिषद व चयन समिति  के देख-रेख में संपन्न हुआ।
चयन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज के विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन तथा फुटबॉल में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। चयन समिति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया, जो 10 अक्तुबर से 15 के मध्य सिद्धार्थ विश्वविद्यालय एवं इससे संबद्ध महाविद्यालययों मे आयोजित अंतर्महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद के सदस्य जिसमे प्रमुख रूप से डॉ दिनेश कुमार मौर्य, डॉ शिव महेंद्र सिंह, डॉ अभय नाथ ठाकुर, राहुल कुमार, डॉ शैंकी रुहेला,  डॉ एस के त्रिपाठी , लेफ्टि. डॉ देवेंद्र कुमार चौहान, नारायण सिंह एवं चयन समिति के सदस्य जिसमे प्रमुख रूप से डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ अभिषेक कुशवाहा, सिद्धार्थ मोहंता उपस्थित रहे। चयन समिति ने निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ प्रतिभागियों का चयन किया। 
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का आधार हैं, बल्कि अनुशासन, एकता और नेतृत्व जैसी जीवन-मूल्य भी सिखाते हैं।” उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें विश्वविद्यालय स्तर पर कॉलेज का नाम गौरवान्वित करने का संदेश दिया।
क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. बी एल गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव प्रयत्नशील है और खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना को प्रोत्साहन मिलता है।
क्रीड़ा परिषद व चयन समिति के सदस्य श्री नारायण सिंह ने विभिन्न खेलों के बारे मे  चयनित खिलाड़ियों को उचित दिशा निर्देश प्रदान किया।
अंत में सह- क्रीड़ाध्यक्ष राहुल कुमार ने सभी उपस्थितजनों, निर्णायकों तथा प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने