अंबेडकर नगर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद के सभी बूथों पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल की मूर्ति और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर पुलिस लाइन से एक भव्य सद्भावना पद यात्रा का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने की। इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह यात्रा पटेल नगर स्थित सरदार पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश की अखंडता के लिए अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यदि पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो न तो कश्मीर समस्या होती और न ही आतंकवाद, और देश विकसित राष्ट्र बन चुका होता।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने सरदार पटेल को 'लौह पुरुष' का खिताब दिए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि देश की रियासतों का भारत में विलय उन्हीं के अथक प्रयासों का परिणाम था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लौह संग्रह कर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थापित कराने के योगदान को भी रेखांकित किया।

इस अवसर पर एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, विद्यावती राजभर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह, सुमन पाण्डेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री दीपक तिवारी, संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह, जावेद मलिक, राजकुमार सेठ, जगदीश राजभर, एवं गौरव श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने