उतरौला गोंडा मार्ग पर शेरपुर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ यहां पर अचानक सड़क पर नीलगाय के आ जाने से बाइक सवार चाचा-भतीजा दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तत्काल उतरौला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चाचा अहमद अली (58 वर्ष) की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोण्डा रेफर किया गया उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार अहमद अली निवासी चमरूपुर बाजार,थाना श्रीदत्त गंज अपने भतीजे हैदर अली (28 वर्ष) के साथ किसी कार्य से महदेइया बाजार गए थे।लौटते समय शेरपुर गांव के पास अचानक सामने नीलगाय आ गई,जिससे बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।हादसे में बाइक दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि घायल हैदर अली की कुछ माह बाद शादी होने वाली थी मगर अब शादी की खुशियां मातम में बदल गयी।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 
    

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने