राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचना अधिकार संरक्षण संगठन ने धनजीत गुप्ता को उत्तर प्रदेश महासचिव नियुक्त किया
लखनऊ संवाददाता।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचना अधिकार संरक्षण संगठन (NHRIPO) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस. के. मोदनवाल ने श्री धनजीत गुप्ता को संगठन का उत्तर प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा. श्री फहरज ऐजाज ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि श्री गुप्ता जैसे कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
श्री धनजीत गुप्ता लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता और प्रखर व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने आशा व्यक्त की है कि उनकी नियुक्ति से उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार और सूचना अधिकार से संबंधित जनजागरूकता एवं संरक्षण कार्यों को नई गति मिलेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know