राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष को दी गई श्रद्धांजलि
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
उत्तर प्रदेश, महाराजगंज
आज परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय तथा शिक्षा संकाय प्रभारी श्रीराम नगीना सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बी.एड विभाग की छात्राध्यापिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद एनसीसी प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने अपने कैडेट्स के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि 31 अक्टूबर का दिन भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है, जिन्होंने रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से इस दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी।
बी.एड विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’, निबंध प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन बी.एड प्रवक्ता डॉ. मुरलीधर जायसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. श्रीदयाल वर्मा, सत्य प्रकाश मौर्य, डॉ. भास्कर श्रीवास्तव, कमलेश प्रजापति, अरुण कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, अश्वनी सिंह, राजेश सिंह आदि शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में एनसीसी कैडेट्स एवं बी.एड विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा एकता जागरूकता रैली निकाली गई, जो परशुरामपुर, कटलाहवा, माधवपुर और मथुरानगर मार्गों से होकर गुजरी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know