जनपद श्रावस्ती के गिलौला में ग्राम रामपुर पैड़ा में डा. विशाल मिश्र जी के द्वारा नवरात्रि के पावन नवमी पर्व पर 300 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ मिश्र ने कन्याओं का चरण धोकर उन्हे भोजन कराया। कन्याओं के स्वरूप में माँ दुर्गा विराजमान होती है। इसी स्वरूप का पूजन कर उनका आशीर्वाद डॉ मिश्र ने प्राप्त किया। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद पाठक प्रधानाचार्य (स.शि.मन्दिर इकौना), शिवशंकर मिश्र, प्रधानाचार्य पुरुषोत्तमपुर, कृष्ण मुरारी मिश्र, सत्यप्रकाश पाठक, विकाश मिश्र, शेषराज मिश्र चेतराम आदि ग्रामवासी गण उपस्थित रहे।

       हिन्दी संवाद न्यूज से
        रिपोर्टर वी. संघर्ष
           बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने