पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य निर्धारण:
अगेती प्रजाति : ₹400 प्रति कुन्तल
सामान्य प्रजाति : ₹390 प्रति कुन्तल
किसानों के चेहरों पर खुशहाली की मिठास
2007 से 2017 तक हो सका था मात्र ₹1,47,346 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान
2017 से अब तक साढ़े 08 वर्ष में अकेले हुआ ₹2,90,225 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान
पिछली सरकारों के 10 वर्षों की तुलना में ₹1,42,879 करोड़ अधिक भुगतान योगी सरकार में हुआ।
प्रदेश में अब 122 चीनी मिलें संचालित, देश में दूसरा स्थान
पूर्ववर्ती सरकारों ने चीनी उद्योग को पहुंचाई थी भारी क्षति, 21 मिलें औने-पौने दामों पर बेची गईं
योगी सरकार के पारदर्शी प्रबंधन से उद्योग में आया ₹12,000 करोड़ का निवेश
08 वर्षों में 4 नई चीनी मिलें स्थापित, 6 बंद मिलें पुनः शुरू, 42 मिलों में क्षमता विस्तार
8 नई बड़ी मिलों के बराबर उत्पादन क्षमता में वृद्धि, 2 मिलों में सीबीजी संयंत्र स्थापित
‘स्मार्ट गन्ना किसान’ प्रणाली से गन्ना पर्ची व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन, बिचौलियों का राज खत्म।
गन्ना मूल्य भुगतान सीधे डीबीटी से किसानों के बैंक खाते में
गन्ना क्षेत्रफल, गन्ना सट्टा, गन्ना कलेण्डरिंग एवं गन्ना पर्ची की ऑनलाइन व्यवस्था हेतु विकसित की गई सेंट्रलाइज्ड वेब-बेस्ड "स्मार्ट गन्ना किसान" प्रणाली, भारत सरकार ने इसे कहा "मॉडल सिस्टम"
एथेनॉल उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम
उत्पादन: 41 करोड़ लीटर से बढ़कर 182 करोड़ लीटर, आसवनियां: 61 से बढ़कर 97
गन्ना क्षेत्रफल में उल्लेखनीय वृद्धि, 20 लाख हेक्टेअर से बढ़कर 29.51 लाख हेक्टेअर, उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know