उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम इमिलिया बनघुसरा में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवा केवल नौकरी के पीछे न भागें, बल्कि स्वयं के लिए रोजगार सृजित करें, और दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश करे। यहीआत्म निर्भर भारत का मूल उद्देश्य है कि हर व्यक्ति अपने क्षेत्र में सशक्त बने और समाज के विकास के लिए भागी दार बने।विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुश कुमार यादव ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान ने युवाओं में नई ऊर्जा और आत्म विश्वास को जगाया है। भाजपा सरकार युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप और उद्योग लगाने के लिए योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ लेकर ग्रामीण अंचलों का युवा भी आत्म निर्भर बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन युवाओं को राष्ट्र निर्माण को केन्द्र में लाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जिनके दम पर भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी संग ठन युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में जोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। तुलसीपुर के भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, ऋण की सुविधा और तकनीकी सहायता देकर आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आह्वान किया है। उतरौला के विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जरूरत केवल उन्ही की है जो सही मार्ग दर्शन पर चलने का काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्र सर है और युवाओं को इस परिवर्तन के लिए मुख्य आधार हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रति निधि श्याम मनोहर तिवारी ने कहा कि आज का युवा समाज की रीढ़ है। यदि युवा आत्मनिर्भर होगा, तो पूरा समाज और देश आत्मनिर्भर बन जाएगा। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त समाज की दिशा में भी काम करने का आह्वान किया है। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी ने कहा कि गांवों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की कई योजनाएंसक्रिय हैं, जिनसे ग्रामीण अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी। नगर पालिका अध्यक्ष  प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्त ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान युवाओं के भविष्य की दिशा तय करेगा।सम्मे लन में गन्ना चेयरमैन तोता राम वर्मा,प्रधान अमर नाथ वर्मा, संदीप कुमार वर्मा, फरिन्द्र गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्त, रमेश कुमार जाय सवाल, अक्कू भाई, राम संजीवन तिवारी, डम्पर भाई सहित भाज पा के तमामपदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने