जलालपुर, अम्बेडकर नगर। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न बूथों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
बूथ संख्या 61 और 62 पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवननाथ और भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने लोगों को 'स्वदेशी संकल्प पत्र' भरवाकर स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, प्रवीण गौड़ सन्नी, विनय सिंह, शुभम पांडे रुद्र और रविन्द्र भारती के नेतृत्व में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अन्य बूथों पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, वरिष्ठ नेता राम किशोर राजभर, संजय सिंह, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, मंडल महामंत्री विपिन कन्नौजिया, आनंद मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे, सुरेश गुप्त, नगर मंत्री निपेंद्र कुशवाहा, सोनू गुप्ता, पिमो नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, दुर्गेश अग्रहरि और देवेंद्र मिश्र सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
वहीं बूथ संख्या 225 पर मीडिया प्रभारी विकाश निषाद और सभासद अजीत निषाद ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन दर्शन और देश की एकता में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के सिद्धांतों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प दोहराया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know