जलालपुर ।अंबेडकर नगर। श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित एक भव्य शोभायात्रा में राम दरबार की मनोहारी झांकी ने भक्तों के हृदयों को भाव-विभोर कर दिया। इस अद्भुत आयोजन का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी ने किया।
शोभायात्रा का आगाज सरस्वती शिशु विद्यालय से हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अपने मुख्य गंतव्य रामलीला मैदान में समाप्त हुई। मैदान में पहुंचने पर भव्य राम दरबार की झांकी के समक्ष विधि-विधान से आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।इसके उपरांत भव्य झांकी का आयोजन पुरानी धर्मशाला नीमतल में आयोजित की गई।
एक अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम चक्र सुदर्शन मंदिर के समीप स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन था। गुड्डन मिश्र, आनंद मिश्र और बंटी मिश्र द्वारा संपन्न कराए गए इस पूजन के उपरांत ही पंडाल को भक्तों के दर्शनार्थ खोला गया। जलालपुर नगर की सबसे बड़ी दुर्गा माता की इस प्रतिमा ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इस ऐतिहासिक आयोजन में समिति के महामंत्री दीपचंद सोनी, सुरेश गुप्ता,मेला मंत्री बेचन पांडे, उपाध्यक्ष विकाश जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, चंदन सोनी तथा मंत्री अतुल जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
---
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know