बलरामपुर-  आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी के बारे में विस्तृत रूप चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया।
मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की ओर से आयोजित किया जा रहे कार्यक्रमों पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत को बनाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी दुर्गा पूजा एवं दीपावली सहित तमाम त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में सभी लोग स्वदेशी परिधान पहनकर स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें। पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि स्वदेशी निर्मित वस्तुओं से देश आत्मनिर्भर बनेगा। तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कोरोना काल में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन का निर्माण करके पूरे विश्व को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि बढ़ते हुए भारत को विश्व हजम नहीं कर पा रहा है। पूरा दुनिया भारत और पाकिस्तान की बराबरी कर रही है जबकि पाकिस्तान पूरे विश्व में कटोरा लेकर घूम रहा है। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भारत के ऊपर टैरिफ लगाकर दुनिया ने एक चुनौती दी है। जिसे सभी लोग स्वदेशी अपना कर दुनिया के देशों को मुंहतोड़ जवाब दे। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका ने भारत पर 50% की टैरिफ लगाकर डरने का कार्य किया था। लेकिन पीएम मोदी एवं सीएम योगी के अगुवाई में भारत देश किसी से डरने वाला नहीं है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, अभियान संयोजक वरुण सिंह मोनू, सहसंयोजक अनूप चंद्र गुप्ता, आद्या सिंह, शिव प्रसाद यादव, महेंद्र पाण्डेय, अजय सिंह पिंकू, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, राकेश तिवारी, महिपाल चौधरी, मनोज तिवारी, पंकज सिंह, गोविंद सोनकर, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, सुनीता मिश्रा, संदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह,जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, डॉ प्रांजल त्रिपाठी, श्याम मनोहर तिवारी, अनन्य गौरव मिश्रा, वीरंच तिवारी, अंशुमान शुक्ला, संदीप उपाध्याय,जयंत सिंह धर्मू व मयूर सूर्यवंशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने