बलरामपुर- मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ महाराज श्री ने त्रिवेणी वृक्ष (पीपल, पाकड़, बरगद) लगाकर विश्वविद्यालय को विकसित बलरामपुर के संकल्प का आधार बताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले हेलीकॉप्टर से ही विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर का अवलोकन किया उसके बाद मुख्य गेट की तरफ बनाए गए हेलीपैड पर उतरे।  शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री जी का विश्वविद्यालय में यह द्वितीय भ्रमण था। मुख्यमंत्रीजी ने  विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और तय समय में विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिए जाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। उन्होंने कहा कि फरवरी 2026 तक विश्वविद्यालय पूर्ण रूप से तैयार हो जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र, पचपेड़वा को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से जोड़ने का निर्देश दिया। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने तालाब को विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के डिपार्मेंट आफ फिशरीज में शामिल किये जाने की बात भी कही। विश्वविद्यालय को जोड़ने के लिए बनाई जा रही गेट के सामने फोरलेन सड़क के निर्माण में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने गहन समीक्षा बैठक की जिसमें कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह के अलावा प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, पीडब्ल्यूडी के एमडी आर एन सिंह सदर विधायक पलटू राम और डीएम पवन अग्रवाल मौजूद थे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने