उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड उतरौला में स्थित ग्राम रैगावां में सोमवार की रात्रि में मां दुर्गा प्रतिमा की आंख की पट्टी खोली गई। यह आयोजन दुर्गा पूजा नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह संपन्न हुआ। पंडित राकेश कुमार पाठक ने यह प्रक्रिया पूरी कराई। आंख की पट्टी खुलते ही पूरा पंडाल मां के जयकारों से गूंज उठा। इस वर्ष के यजमान जोगेन्द्र मौर्या और उनके परिवारीजनों ने प्रतिमा की आंख की पट्टी खोली। इस दौरान भक्तों ने आतिशबाजी भी की, जिसके बादबड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया।
ग्राम रैगावां में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की यह परम्परा लगभग 14 सालो चली आ रही है। यह पर्व हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन ग्राम रैगावां मित्र मंडल कमेटी के द्वारा किया गया। इसमें अध्यक्ष पुनीत मौर्या, उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मौर्या और कोषाध्यक्ष अनीस वर्मा  जिम्मेदारी दी गई। संचालक सुरेश कुमार मौर्य और राजू मौर्या, रंजीत यादव रहे, जब कि पिंटू मौर्या, साजन वर्मा, संतोष वर्मा, आकाश यादव, गोपी तिवारी, बृजलाल मौर्य, नन्दलाल मौर्या और अजय कुमार मौर्या सहित अन्य सदस्य व कार्यकर्ता के रूप में मौजूद रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने