उतरौला बलरामपुर -विकास खण्ड गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम बांक भवानी व उतरौला ग्रामीण के ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली। गैडास बुजुर्ग के ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी के नेतृत्व में रसूलाबाद से तिरंगा यात्रा बाइक द्वारा निकालकर महुवा बाजार,बाक पुलिस चौकी, बाक भवानी, गोवर्धनपुर, से होते हुए चिरकुटिया भाजपा कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा अभियान राष्ट्र के उन वीरों को समर्पित है, जिन्होंने इस तिरंगे की लाज रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दिया था, हमें ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है। इस कार्यक्रम के संयोजक मंडलमहामंत्री कृष्ण कुमार गुप्त ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने देश के वीर सपू तों को याद करने के लिए यह तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान चला कर राष्ट्र वीरों को याद कर रही है। हमें गर्व है कि हम भाजपा के सदस्य हैं। जो अमर बलिदानियों को याद करती हैं।‌ उतरौला देहात मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा कीअगुवाई कर रहे विधायक प्रतिनिधि शशांक वर्मा के द्वारा किया गया। स्मोक पर उन्होंने यह भी कहा कि तिरंगा की शान के लिए जिन अमर बालदानियों ने अपने जान की कुर्बानी दी है, हम सब का फर्ज है, कि उन्हें हम याद करके उनके प्रति उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें। इस मौके पर मेला राम वर्मा ब्रह्मा नन्द मौर्य, राम सजीवन तिवारी राजेश तिवारी लाल जी तिवारी, बदलू, विश्वनाथ, रंजीत गुप्ता, बब्बू सिंह, कामेश मिश्रा दीपू मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता प्रधान अमर नाथ वर्मा, प्रधान जसवंत वर्मा, हर्षित जयसवाल, राहुल राज गुप्ता, मंडलअध्यक्ष प्रमोद जयसवाल, प्रधान मंशा राम, सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने