उतरौला बलरामपुर - नगर में बनवाईं गई नाले पर ढक्कन टूट जाने से गाय नाले में गिर गई। मोहल्ला गांधी नगर में स्थित सब्जी मण्डी के पास बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे एक गाय को नाले में गिरकर फंस गई, जिसकी सूचना नगर पालिका को दी गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच कर  कड़ी मशक्कत के बाद नाले का ढक्कन तोड़ कर क्रेन की सहायता से गाय को सकुशल बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार सब्जी मण्डी के पास बने नाले में एक गाय के गिर जाने से बाहर निकलने के प्रयास में गाय नाले के ऐसे स्थान पर पहुंच गई जहां नाले का ढक्कन बन्द था। गाय बुरी तरह नाले में फंस चुकी थी। स्थानीय लोगों ने गाय को बाहर निकलने का काफी प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो पाए, लोगों ने इसकी सूचना नगर पालिका उतरौला को दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका ईओ राजमणि वर्मा ने गाय के रेस्क्यू लिए तत्काल नगर पालिका की टीम को मौके पर भेजकर जे सी बी के द्वारा नाले का ढक्कन तोड़ा गया। गाय को रस्सी की सहायता से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन भारी शरीर भरकम होने के कारण से गाय को बाहर निका लने में काफी दिक्कत हो रही थी। इसके बाद गाय को क्रेन की मदद से रस्सियों में बांधकर गाय को बाहर निकाला गया। इस प्रयास में नगर पालिका कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गाय एक दम स्वस्थ है। गाय को निकालने में नगर पालि का की टीम के साथ स्थानीय लोगों ने भी काफी योगदान रहा।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने