उतरौला बलरामपुर - आजादी से लेकर आज तक अधिवक्ताओं ने न्याय और अन्याय के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है।अधिवक्ता समाज ने हमेशा से ही संविधान की रक्षा के लिए खड़ा रहा है।अधिवक्ता गण लोग निरन्तर अध्ययन करें।जिससे कानून की जानकारी मिलती रहे।यह बात हाईकोर्ट लख नऊ के मुख्य स्थाई अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के प्रशांत सिंह अटल ने अधिवक्ता संघ भवन में बुधवार को अधिवक्ताओं को सम्बो धित करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं के लिए  प्रोटेक्शन बिल उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द पास हो सकते हैं,मृतक अधिवक्ताओं  के आश्रितों को पांच लाख रुपए की सहायता धन राशि प्रदान की गई है, 70 वर्ष से अधिक आयु वाले अधिवक्ताओं की मृत्यु पर डेढ़ लाख के स्थान पर तीन लाख रूपये दिए जाएंगे। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पेंशन की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तैयार है इस पर अधिवक्ताओं को निरन्तर अध्ययन करना चाहिए। मुख्य स्थायी अधिवक्ता बलरामपुर हाईवे पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद यादव, पूर्व महामंत्री इजहारुल हसन, रमेश कुमार गुप्त,शकील अहमद शाह, मोहम्मद खलील खां, अशोक कुमार दूबे, धर्मराज यादव, जयकरन भारती,राम सिंह, स्वामी नाथ गुप्ता, देवेन्द्र कुमार निषाद, अजीत यादव, पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप चौधरी, शमशाद चौधरी, परशुराम यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, फसीहुज्जमा खां मारुति नन्दन गुप्ता, कय्यूम खां, कय्यूम रिजवी, शहजादे हुसैन, रामचन्द्र जयसवाल, आलोक कुमार गुप्त, दीप चन्द,तुलसीराम यादव, विजय प्रकाश, सुशील कुमार, अनीसुल हसन रिजवी, राजन श्रीवास्तव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, व रवि मिश्रा सहित तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने