उतरौला बलरामपुर- नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने अपने नगर के बहुआयामी विकास को लेकर आज एक महत्वपूर्ण पहल की है, श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में स्थित मुख्यमंत्री आवास 5- कालीदास मार्ग पर जाकर शिष्टा चार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान अनूप चन्द गुप्ता ने नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। विशेष रूप से नगर क्षेत्र में आंगन बाड़ी केन्द्रों की स्थापना के लिए  उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध भी किया,ताकि बाल विकास,महिला सशक्तिकरण और प्राथ मिक शिक्षा के क्षेत्र में ठोस बदलाव लाया जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पहल की सराहना करते हुए आवश्यकमार्गदर्शन और सकारात्मक सहयो ग का पूर्ण रूप से आश्वासन दिया।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार छोटे नगरों एवं कस्बों के लिए विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है,और उतरौला जैसे नगरों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ी  करण को लेकर शासन इस पर गंभीर है।अनूप चन्द गुप्ता ने मुख्य मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह उतरौला नगर के लिए गौरव की बात है, कि  मुख्यमंत्री जी ने व्यक्ति गत रूप से मिलने का समय दिया, और विका स के प्रस्तावों को गम्भी रता से सुना। यह नगर वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक प्रतीक माना जाता है। उन्होंने उतरौ ला की जनता की ओर से मुख्यमंत्री को आभार प्रकट किया, और विश्वा स जताया कि मुख्यमंत्री के सहयोग से उतरौला निकट भविष्य में मॉडल नगर के रूप में विकसि त होगा। इस भेंट से नगर वासियों में विकास को लेकर नवीन उम्मीदें जगी हैं, और यह बैठक नगर क्षेत्र में शहरी सुविधाओं, शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक सशक्त पहल भी मानी जा रही है।
              हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने