बलरामपुर- आज दिनांक 04.08.2025 को जनपद बलरामपुर में उoनिo  राजकुमार रावत के निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा रैंक प्रतीक/स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी गई तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि पदोन्नति कर्मचारी की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। पदोन्नति न केवल विकास का प्रतीक है, बल्कि यह कर्मचारी की मेहनत और समर्पण की मान्यता भी है। यह प्रक्रिया कर्मचारियों को अधिक जिम्मेदारियां उठाने और उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करती है।
    उन्होंने सभी को नसीहत देते हुए कहा कि सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए लोगों को न्याय दिलाने साथ ही अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर  बृजनन्दन राय व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
         

           हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने