बाराबंकी में बुधवार दोपहर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन और भारतीय किसान यूनियन आजाद ने संयुक्त प्रदर्शन किया। चिलहटा घाट से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। किसान नेताओं ने तहसीलदार नवाबगंज भूपेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन संगठन दशहरी के जिला अध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने मांगों को रखा। उन्होंने कहा कि किसान और खेत मजदूरों का कर्ज माफ किया जाए। साथ ही उन्हें पेंशन दी जाए। भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को फिर से लागू किया जाए। मुक्त बाजार व्यवस्था पर रोक लगाई जाए। विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को रद्द किया जाए। नकली बीज, कीटनाशक दवाएं और खाद बनाने वाली कंपनियों पर कड़ा कानून बनाया जाए।
भा०कि०संगठन के जिला अध्यक्ष केके गुड्डू यादव ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाए डा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से फसलों की कीमत तय हो किसान आन्दोलन में शाहिद किसानों के परिवार को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी दी जाए।
कार्यक्रम में भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष के के गुड्डू यादव, सुशील कुमार, देशराज यादव, साहिल, दिलशाद, जालिम यादव, राम समाज यादव, राम तीरथ वर्मा, मुन्ना, बदर अली,किसान नेता सुनील,अलीम सहित हजारों किसान मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know