उतरौला बलरामपुर- श्रवण मास की मासिक शिवरात्रि यानी (तेरस) के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर के प्राचीन दु:खहरणनाथ मन्दिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे से ही भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर वाता वरण में मन्दिर केप्रांगण “बम-बम भोले” के जय घोष से पूरा मन्दिर गूंज उठा। भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा भाव से कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया। दु:खहरण नाथ मन्दिर से रवाना हुई कांवड़ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों सेहोता हुआ पिपरा घाट व सिंगार जोत घाट राप्ती नदी तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी से गंगाजल भरकर शिव लिंग का अभिषेक किया कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु सिंगार जोत घाट, ग्राम सभामटेरिया, कर्मा व पिपरा घाट जैसे स्थानों से जल लेकर मन्दिर पर पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्ति और सेवा का वातावरण बना रहा।
यात्रा के स्वागत हेतु मन्दिर समिति की ओर से महन्त मयंक गिरी, मुख्य पुजारी सानू गिरी एवं अरुण गिरी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गईमन्दिर समिति के द्वारा जलपान व विश्राम की व्यवस्था भी की गई है, जिससे दूर-दराज से आए शिव भक्तों को कोई कठिनाई न हो। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उतरौला नगर के स्वयं सेवकों, नगर पालिका परिषद उतरौला के सफाई कर्मचारी व महिला एवं महिला पुलिस आरक्षियों और मन्दिर समिति के सदस्यों ने मिलकर अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में समिति के व्यवस्थापक मोनू गुप्ता, अर्पित गुप्ता, संघ से आये अभिमन्यु, हर्ष वर्धन, शिवकुमार गुप्ता, श्रवण सहित कई कार्य कर्ता विशेष रूप से सक्रिय रहे। इस अवसर पर महन्त मयंक गिरी महाराज ने श्रवण मास की मासिक शिवरात्रि के आध्यात्मिक और धार्मि क महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि व्रत और जलाभिषेक से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सुख,शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर महन्त मयंक गिरी महाराज ने तेरस पर्व के सफल आयोजन हेतु सभी भक्तों और कार्य कर्ताओं, स्वयं सेवकों और नगर वासियों का हृदय से आभार प्रकट किया।श्रवण शिवरात्रि पर नगर में भक्ति,सेवा और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूरे वाता वरण में शिवमय ऊर्जा का संचार हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know