उतरौला बलरामपुर - जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद से लगातार यूपी के एटीएस (ATS) कीटीम अवैध तरीके से धर्मांतर ण करने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के गैंग से जुड़े सदस्यों की गिरफ्तारी बड़ी तेजी से कर रही है। इसी बीच शनिवार को यूपी के एटीएस ने धर्मांतरण रैकेट से जुड़ी एक बड़ी कार्यवाही करते हुए जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा गैंग के दो एक्टिव सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहाबुद्दीन और सबरोज़ के रूप में हुई है, जो कि बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। आपको बता दें, कि यूपी ए टी एस को इनपुट मिला था कि दोनों आरोपी लम्बे समय से गरीब और मजबूर तबके के लोगों को धर्म बदलने के लिए उकसाने का काम कर रहे थे। ये दोनों जलालुद्दीन उर्फ छागुर बाबा के बेहद करीबी माने जाते हैं, जो इस पूरे गैंग का मास्टरमाइंड है। गरीबों को अपना निशाना बनाकर यह कार्य करते थे,यह धर्मांतरण कराने की साजिश को बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए शहाबुद्दीन और सबरोज़ जलालु द्दीन उर्फ छागुर बाबा के गैंग में यह काम करते थे, और आर्थिक रूप से कमजोर, अशिक्षित तथा मजबूर लोगों को धर्मांतरण के लिए ब्रेनवॉश करके तैयार करते थे। इनका मकसद था कि किसी भी तरह से संख्या बढ़ाकर नेटवर्क को विस्तार रुप से दिया जाए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क धर्म विशेष में जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने की साजिश में लम्बे समय से सक्रिय थे। यूपी में धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यूपी ए टी एस ATS की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार छांगुर गैंग के सदस्यों पर आई पी सी की धारा 121/417/ 420/153A और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 की धारा 3/5(1)/5(2)/5(3)/8(1) के तहत केस थाना एटीएस लखनऊ दर्ज किया गया है। दोनों को बलरामपुर में दबोच ने के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। पता चला है कि गिरफ्तार शहाबुद्दीन और सबरोज़ छागुर गैंग में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और उसे 'ग्राउंड लेवल' पर सपोर्ट देने का काम करते थे। ATS अब इनसे पूछ ताछ के ज़रिए इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और फंडिंग सोर्स तक पहुंचने की तैयारी में जुटी हुई है।
              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने