बलरामपुर कांग्रेस कमेटी के नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


बलरामपुर
जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित शपथ ग्रहण समारोह बलरामपुर के जय पैलेस सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पप्पू चौधरी  पूर्व विधायक रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कैप्टन बंशीधर मिश्रा संयोजक बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी व  राजेश सिंह काली संयोजक फंटल संगठन बलरामपुर रहे कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह भी मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने की  शपथ ग्रहण के दौरान राजेश सिंह काली ने कार्यकर्ताओं को जमीन पर पूरे जोश के साथ उतरने का व सभी को राहुल गांधी बनने का  मंत्र दिया इसी तरह कैप्टन बंशीधर मिश्रा ने नवगठित कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करने का निर्देश दिया मुख्य अतीत पप्पू चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर नहीं है पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी जैसे झूठो के  सवालों का जवाब नहीं देते उनके सवालों को नजर अंदाज करते है