उतरौला बलरामपुर-  विकास खण्ड गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत में गन्ना विकास परिषद उतरौला केतत्वा धान में मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ करते हुए नरेन्द्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला के द्वारा बताया गया, कि गन्ने की खेती कृषकों के लिए वरदान है। यहां का भौगोलिक जलवायु, मृदा एवं अन्य परिस्थि तियाँ गन्ने की खेती के अनुकूल है। गन्ना एक ऐसा फसल है, जो जल जमाव वाले क्षेत्रों में भी प्रबंधन कर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। गन्ने की खेती से अन्य फसलों के अपे क्षा तुलनात्मक लाभ अधिक प्राप्त होता है। चीनी मिल में कृषक भाई समिति की सदस्य ता प्राप्त कर गन्ने की आपूर्ति भी सुगमता पूर्व क कर सकते हैंविपणन व्यवस्था सुनिश्चित होने के कारण कृषकों की आय भी सुनिश्चित होती है। क्षेत्रीय कृषकों को अधिक से अधिक क्षेत्र फल में शरद कालीन गन्ना उगाना चाहिए। गन्ने के साथ सहफसली लेकर अतिरिक्त आमद नी भी प्राप्त किया जा सकता है। इसके अति रिक्त उनके द्वारा गन्ने की खेती में प्रचलित परम्परागत विधियो के स्थान पर नई तकनीक एवं नवाचार का उप योग करते हुए टिकाऊ खेती करने हेतु कृषकों को प्रशिक्षित किया गया है। गन्ना प्रबंधक विजय कुमार पांडेय के द्वारा कृषकों को अपनेफसल को रोग- कीटों के संक्रमण से मुक्त रखने हेतु सतत निगरानी एवं सही दावों के इस्तेमाल करने का सुझाव भी दिया गया। महाप्रबंधक (गन्ना) चीनी मिल इटई मैदा के द्वारा पेड़ी प्रबंध न कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने की जानका री दी गई। इसके अति रिक्त अन्य वार्ताकारों  के द्वारा जैविक विधि से रोग-कीट नियंत्रण,जैव उर्वरक, ट्राइकोडरमा आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर न्याय पंचा यत क्षेत्र के सैकड़ो कृष क उपस्थित होकर प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने