बलरामपुर - सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में  अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह मय टीम द्वारा डीएवी इंटर कॉलेज जनपद बलरामपुर में सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित किया गया। 
इस दौरान दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने, 02 पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट व 04 पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिये जागरुक भी किया गया। 

              हिन्दी संवाद न्यूज से     
                रिपोर्टर वी. संघर्ष 
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने