बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
गाजियाबाद लोनी: अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा के तत्वाधान में वार्ड नं 11 लक्ष्मी गार्डन सुनील पांचाल के निवास स्थान पर की गई। जिसमें समाज को एकजुट होने का आवाहन किया। एवं समाज को किस तरह आगे बढ़ाया जाए समाज के सम्मानित लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा विश्वकर्मा समाज को राजनीतिक भागीदारी दी जाएं। और जाति जनगणना पर महत्वपूर्ण रूप से चर्चा की गई।बताया गया की पूर्व में नगर पालिका चुनाव में लोनी विधानसभा में 55 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विश्वकर्मा समाज के भाइयों को एक भी टिकट नहीं दिया गया इस पर भी मुख्य रूप से चर्चा की। कई वाडो से मजबूत दावेदारी की गई थी। शीर्ष नेतृत्व विधायक नंदकिशोर गुर्जर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी सतपाल प्रधान ने विश्वकर्मा समाज को मंच के माध्यम से एक मनोनीत सभासद का आश्वासन दिया था।
मुख्य रूप से दिल्ली युवा अध्यक्ष नवीन पांचाल राष्ट्रीय महामंत्री अजय पांचाल उत्तर प्रदेश के प्रभारी अजीत विश्वकर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा सुनील पांचाल मंडल उपाध्यक्ष भाजपा कपिल पांचाल कमल देव विश्वकर्मा सुरेंद्र पांचाल मंडल महामंत्री डॉक्टर संजय पांचाल मंडल मंत्री अंकुर पांचाल बिल्लू पांचाल योगेंद्र पांचाल देवेंद्र पांचाल शिवकुमार पांचाल रविंद्र पांचाल रवि पांचाल विनोद पांचाल पप्पू पांचाल आदि उपस्थित रहें।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know