बलरामपुर- मंगलवार को मुख्यचिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में 'स्टॉप डायरिया अभियान-2025' का शुभारंभ किया गया। डायरिया से होने वाली मृत्यु को शून्य तक लाने के उद्देश्य पर बल देने के लिए इस महत्वपूर्ण अभियान को 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। स्टॉप डायरिया अभियान के तहत डायरिया से बचाव, उसकी रोकथाम एवं उपचार हेतु समुदाय स्तर पर जन जागरूकता से संबंधित कई अहम गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि स्टॉप डायरिया अभियान हमारे बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि आज भी डायरिया बाल मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर डॉ राज कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डीएमओ राजेश पाण्डेय, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ रुचि पाण्डेय सहित जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर के स्टाफ उपस्थित रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
             बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने