भारतीय सेना के मध्य कमान में सोसाइटी फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट ने जगाई हरित चेतना
विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्य कमान में परिवार सहित सैन्य अधिकारियों ने किया पौधरोपण
लखनऊ, 5 जून:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड एवं सोसाइटी फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्याख्यान सत्रों का आयोजन किया गया। सेंट्रल कमांड के सैनिकों एवं उनके परिवारों को संबोधित करते हुए व ने मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् एवं सामाजिक परिवर्तनकर्ता तथा सोसाइटी फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के निदेशक राधेश्याम दीक्षित ने कहा कि“आज के आधुनिक युग में हम अनेक पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारी आवश्यकताएँ और उनके समाधान कई बार दो विपरीत ध्रुवों की तरह प्रतीत होते हैं। एक ओर जहाँ राष्ट्र के विकास हेतु औद्योगीकरण आवश्यक है, वहीं दूसरी ओर जल, जंगल और जमीन का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। सेना हर मोर्चे पर सकारात्मक भूमिका निभाती रही है, इसी कारण छावनी क्षेत्र आज भी अधिक हरित और पर्यावरण हितैषी हैं, जो नागरिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। सैनिक अपने गांव, शहर और कार्यक्षेत्रों में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में भागीदार बन रहे हैं।
अपने वक्तव्य में मुख्य वक्ता राधेश्याम दीक्षित ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 के लिए ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ को थीम इसलिए चुना है क्योंकि जो प्लास्टिक एक समय में वैज्ञानिक वरदान था, वह अब धरती के लिए सबसे बड़ा संकट बन चुका है। प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग के कारण माइक्रोप्लास्टिक जल, वायु एवं खाद्य श्रृंखला के माध्यम से प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदूषित कर रहे हैं और जैव विविधता को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने सभी से तीन-आर सूत्र — रिड्यूस, रीयूज़, रिसायकल — को अपनाने का आह्वान किया, जिससे व्यक्तिगत स्तर पर भी सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।
सोसाइटी फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की अध्यक्ष डॉ. आभा आर. दीक्षित ने नागरिकों से संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने लोगों को अपने घर व समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकल्प अपनाने और अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत अग्निवीरों के लिए दो सत्र आयोजित किए गए। पहला सत्र प्रातः 8:00 बजे लैशराम ज्योतिन सिंह प्रेक्षागृह, जबकि दूसरा सत्र 11:00 बजे कैप्टन पुनीत दत्त प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में सेंट्रल कमांड के सभी रैंक के अधिकारियों और सैनिकों के परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी आस्था और उत्तरदायित्व का निर्वाह किया
प्रेषक,
डॉ. आभा आर. दीक्षित
अध्यक्ष, सोसाइटी फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट
संपर्क: 9792895883, 9792738663
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know