उतरौला बलरामपुर - समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला में मंगल वार को डायरिया रोको अभियान का शुभारम्भ  विधायक राम प्रताप वर्मा ने फीता काट कर उद्घाटन किया।समुदा यिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉक्टर चन्द्र प्रकाश सिंह ने बच्चों में हो रहे डायरिया के कई प्रकार, के लक्षण एवं इससे बचाव के बारे में विस्तार रुप से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी व बरसात के मौसम में डायरिया की बीमारी बच्चों को ही परेशान करती है। इस बीमारी पर प्रभावी तौर पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डायरिया रोको अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी 31जुलाई तक ही चलेगा। जिसके तहत शून्य से लेकर पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया की स्थिति में ओ आर एस और जिंक की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे को दिन में तीन या तीन से अधि क बार दस्त हो तो सम झना चाहिए, कि बच्चा डायरिया से परेशान है और ऐसे में उसको तत्काल ओ आर एस का घोल देना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। इस दौरान डाक्टर योगेन्द्र कुमार,अशुतोष उपाध्याय, नगर भाजपा अध्यक्ष फणींद्र कुमार गुप्ता सहित ए एन एम, आशा सहित तमाम चिकित्सा कर्मी मौजूद  रहे।
            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने