बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतीश्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह थाना कोo देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना  कोo देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत  सम्बन्धित चोरी हुए माल की मात्र 24 घण्टे के अन्दर बरामदगी कर 03 शातिर अभियुक्तों/चोरों को भकचहिया रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-* 
उमेश पासवान पुत्र केशव पासवान निo ग्राम चरनगहिया थाना कोo देहात जनपद बलरामपुर, ओमप्रकाश पुत्र किन्नकई निo ग्राम रामनगर मिर्जापुर थाना कोतदेहात जनपद बलरामपुर, 
सुरेश पुत्र लक्ष्मी निo ग्राम लालाजोत बेलहा थाना कोतo देहात जनपद बलरामपुर। 
अभियुक्तों के पास से चोरी गये पम्पसेट मशीन का अलग-अलग बोरी में पार्ट बरामद किया गया। 
गिरफ्तार कर्ता टीम में उoनिo श्री अनूप कुमार सिंह, काo विनीत वर्मा, काo सुरेन्द्र कुमार, काo प्रेमसागर, काo अजीत सिंह वकाo शूभम सिंह का विशेष सहयोग रहा। 

           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 




Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने