अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में 

सी.एम.एस. छात्रा को विश्व में प्रथम रैंक

लखनऊ, 31 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर प्रथम कैम्पस की कक्षा-3 की छात्रा परीशा राय ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) के अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर लखनऊ का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि हेतु परीशा को ‘सार्टिफिकेट आॅफ आॅनर’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी 

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों छात्रों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व के दम पर गणित में 100 परसेन्टाइल अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।

श्री खन्ना ने बताया कि आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने