जापान की शैक्षिक यात्रा जायेगा सी.एम.एस. छात्र दल

लखनऊ, 1 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस का 33 सदस्यीय दल जापान की राष्ट्रीय अन्तरिक्ष एजेन्सी - जाक्सा (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेन्सी) की शैक्षिक यात्रा पर जापान रवाना हो रहा है, जिसमें 29 छात्र व 4 शिक्षिकायें शामिल हैं। सी.एम.एस. छात्रों की यह शैक्षिक यात्रा 13 से 23 जून तक आयोजित है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस शैक्षिक यात्रा के दौरान 

सी.एम.एस. छात्र स्पेस टेक्नोलाॅजी एवं एडवान्स रोबोटिक्स के विभिन्न पहलुओं से अवगत होंगे। इसके अलावा, सी.एम.एस. छात्रों को अंतरिक्ष की खोज के विभिन्न पहलुओं जैसे लांचिंग पैड, लान्च व्हीकल एवं माॅडल उपग्रहों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा, साथ ही अंतरिक्ष अन्वेषण के गुर भी सीखेंगे। इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र ओसाका, हिरोशिमा एवं टोक्यो की यात्रा भी करेंगे और इस दौरान जापान के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों एवं रिसर्च इन्स्टीट्यूट का भ्रमण करंेगे। जापान रवाना होने छात्र दल कां नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिकायें सुश्री काकुल कुमार, सुश्री सोमा चन्द्रा, सुश्री प्रीति शर्मा एवं सुश्री रिपा खेड़ा करेंगी।

श्री खन्ना ने बताया कि यह शैक्षिक यात्रा युवा पीढ़ी में विज्ञान विषय में रुचि विकसित करने तथा उभरती हुई वैज्ञानिक प्रतिभाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप प्रतिभा विकास में विशेष सहायक होगी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने छात्रों को विशेषकर अवकाशों में देश-विदेश की शैक्षिक यात्राओं में भाग लेने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान कराता है। इस तरह की शैक्षिक यात्राओं का उद्देश्य भावी पीढ़ी का सामान्य ज्ञान बढ़ाना, स्वस्थ मनोरंजन तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण विकसित करना है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने