उत्तर प्रदेश।उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आजमगढ़ में 91.352 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत लगभग *7,283 करोड़ रुपये है, जो पूर्वांचल क्षेत्र की प्रगति और आर्थिकी को बढ़ावा देगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंबेडकर नगर से गोरखपुर की ओर रवाना हुए, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और "योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर डॉ. रजनीश सिंह,गौरव सिंह ,माखनलाल निषाद,प्रवीण गौड़, विनय पांडे, विनय सिंह, देवेश मिश्र, सुनील गुप्ता, अमित गुप्ता, सीताराम अग्रहरि, गौरव उपाध्याय, रामवृक्ष भार्गव, शशिकांत पांडे और सतनाम सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। क्यों खास है यह एक्सप्रेसवे? - यह परियोजना पूर्वांचल के लोगों के लिए यातायात सुविधा को बेहतर बनाएगी। - आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। - गोरखपुर से आजमगढ़ तक की यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। योगी सरकार की इस बड़ी पहल को स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं ने सराहा, जिससे साफ है कि पूर्वांचल अब तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने