जलालपुर, अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित केंद्र सरकार के 11 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए जलालपुर नगर में "विकसित भारत का अमृत काल" अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया।
नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मंत्र के तहत देश के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने देश को नई दिशा दी है।
भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जबकि कार्यक्रम संयोजक पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने "विकसित भारत 2047" के संकल्प के तहत कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई।
स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय,केशव प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ महेंद्र प्रताप चौहान,मीसम रजा,धनंजय त्रिपाठी,पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी,सुरेश गुप्त,सभासद अजीत निषाद ,विक्की गौतम,सीतल सोनी,नगर महामंत्री विकाश निषाद,नगर मंत्री जितेंद्र शिल्पी,गोलू जायसवाल,राम वृक्ष भार्गव,विनय मिश्र,दुर्गेश गुप्ता,नरेंद्र सोनी,रामदौर मिश्र, देवेंद्र मिश्र,दीपचंद ,महेश सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों और विकास योजनाओं की सराहना की
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know