अंबेडकर नगर ÷ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे केंद्र सरकार के 11 साल की बेमिसाल कार्यकाल पर जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और अभियान जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह के संयोजन में गुरुवार को मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की उपस्थिति में जिला कार्यालय अटल भवन में प्रेस वार्ता,केंद्र सरकार की 11 साल के उपलब्धियों पर प्रदर्शनी और लोहिया भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
भाजपा जिला कार्यालय में मुख्य अतिथि कमलेश मिश्र ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, डॉ राना रणधीर सिंह, मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ प्रेस वार्ता और लोहिया भवन में प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 वर्षों की जो अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल किया है वह स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। कहा कि 500 वर्षों की इंतजार के बाद अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की मंदिर निर्माण भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है। कश्मीर में धारा 370 और 35 ए, तीन तलाक कानून को बिना किसी कानून व्यवस्था खराब हुए समाप्त करने की उपलब्धि इतिहास के पन्नों में दर्ज किया गया। कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है।भारत के अर्थव्यवस्था की रीढ़ देश के किसान हैं। भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश देश के अन्नदाता किसानों के बल पर शीघ्र बनने वाला है। देश की सुरक्षा व्यवस्था हो चुस्त दुरुस्त करने के लिए देश में स्वदेशी रक्षा प्रणाली और आयुध हथियार बनाने में देश आत्म निर्भर बन रहा है। मोदी जी जैसा विकास पुरुष युगों युगों में कोई पैदा होता है। भाजपा सरकार ने बहन बेटियों के सुहाग को उजाड़ने वाले आतंकियों को उनके पालक देश पाकिस्तान पर हमला कर आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर लिया।
प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि 11 साल की कार्यकाल में केंद्र सरकार ने विकसित भारत का अमृत काल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। भाजपा एक राजनैतिक दल के रूप में समाज के लिए समर्पित भाव से काम करते हुए देश को नई दिशा देने का काम कर रही है। कहा कि समाज के वकील,डाक्टर, इंजीनियर और शिक्षा विद्वानों ने देश की उन्नति और समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय और विधायक धर्म राज निषाद ने भी अपने विचार रखे। आभार कार्यक्रम संयोजक डॉ राना रणधीर सिंह ने और संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।
उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लॉक प्रमुख आनंद वर्मा,त्रिभुवन नाथ,अनिल वर्मा,बार अध्यक्ष के डी मिश्र,जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,सुरेश कन्नौजिया,रिंकू उपाध्याय,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा मण्डल अध्यक्ष गणों के साथ ही समाज के विभिन्न प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know