उतरौला बलरामपुर - गर्मी बढ़ते ही नगर व ग्रामीण अंचलों में लो वोल्टेज की समस्या काफी बढ़ गई है। इसके अलावा 33 के वी मेन सप्लाई फेल, ब्रेक डाउन, लाइन ट्रिप की समस्या बढ़ने से भी उपभोक्ता बहुत हैरान हैं। लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा है। विगत कुछ दिनों से गर्मी काफी बढ़ गयी है। क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या लगातार जारी है। क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी ने काफी परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर से ही वोल्टेज लो हो जाता है। वोल्टेज लो होने के कारण बिज ली से चलने वाला उप करण जैसे एसी, पंखा, फ्रिज, कूलर, मोटर महज शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है। जहां एक महीने पहले बिना स्टेबलाइजर के बिजली के सभी उप करण बखूबी चल रहे थे, तो वहीं अब स्टेब लाइजर के साथ बिज ली उपकरणों काचलना मुश्किल हो रहा है। कुछ दिन पूर्व 220 से 230 वोल्ट इनपुट मिल रहा था, तो अब यह घटकर 150 वोल्ट पर आ गया है। वोल्टेज की भारी गिरावट से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। वोल्टे ज इतना कम रहता है कि बिना स्टेबलाइजर के मोटर नहीं चलने से उपभोक्ताओं के घर में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसीस्थिति में गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लो वोल्टेज के कारण बिजली उपलब्ध रहते हुए भी लोग उसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों ने अपने घरों में एसी, कुलर और कई तरह के बिजली उपकरण लगाए हुए हैं। इन उपकरणों को चलाने के लिए उन्हें पर्याप्त वोल्टेज चाहिए। लेकिन इन दिनों दिन रात लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते एसी, कुलर आदि का चल पाना मुश्किल हो गया है। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

        हिन्दी संवाद न्यूज से
       असगर अली की खबर
        उतरौला बलरामपुर। 
          

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने