पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार व डिप्टी कमांडेंट भारत चौधरी (9BN SSB) द्वारा सीमावर्ती थानो की पुलिस/ एसoएसoबीo व नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून  व्यवस्था बनाये रखनें हेतु इंडो नेपाल बॉर्डर पर पैदल गस्त किया गया। 
    तत्पश्चात महोदय द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर के मुख्य मार्गो पर स्थित पुलिस/एसoएसoबीo चेकपोस्टों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा भारत-नेपाल के मध्य मार्ग के रास्ते आने-जाने वाले व्यक्तियो/वाहनों की सतर्कता के साथ सघन चेकिंग करने हेतु सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों /तत्वों के संदेह होने पर तत्काल संबन्धित अधिकारी को अवगत करायें, जिससे तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर अंकुश लगाया जा सके।
    नेपाल राष्ट्र की सीमा से सटे गांवो पर सतर्क दृष्टि रखने के हेतु गांव के संम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं ग्राम सुरक्षा समिति को वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जागरूक किया गया तथा समन्वय स्थापित कर संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा नजदीकी चेकपोस्ट को सूचित करने हेतु बताया गया।  
   पुलिस टीम द्वारा SSB के साथ पैदल गस्त के दौरान नेपाल बॉर्डर से सटे गांव का भ्रमण कर जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया ।
        
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनन्दनराय, DSP लालसिंह बिष्ट (SSB), श्याम लाल(नेपाल पुलिस) व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने