उतरौला बलरामपुर - पीड़ित महिला सकीना बानो पत्नी मोहम्मद वकील निवासिनी ग्राम अक्सी बड़हरा कोट थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को रजिस्ट्री के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मैं अपने नाबालिग बच्चों के गांव में अकेली रहती हूं। प्रार्थिनी का पति मोहम्मद वकील ब सिलसिले मेहनत मजदूरी करने के लिए बाहर रहते हैं। प्रार्थिनी का पति व विपक्षी के बीच एक मुकदमा काफी दिनों से सिविल जज जूनियर डिवीजन महोदय उतरौला के न्यायालय में चल रहा है। जिसका वाद संख्या 492/14 मजहरुल बनाम मोहम्मद वकील के नाम से मुकदमा विचाराधीन है। विवादित जमीन जिसके पश्चिम तरफ रास्ता है, और रास्ते के पूरब तरफ प्रार्थिनी की भूमि है,जिसकी माप17 फीट पूरब पश्चिम तथा उत्तर दक्षिण 12 फीट है। उत्तर की तरफ नाली स्थित है, और पूरब की तरफ प्रार्थिनी का मकान है। प्रार्थिनी के मकान की तरफ मजहरुल के निकलने का सहन रास्ता है।इसी आधार पर 14/05/ 2014 को सन्धि हों गया था। विपक्षी मजहरुल पुत्र रज्जाक एवं राजू पुत्र मजहरुल सद्दाम पुत्र मजहरुल निवासी ग्राम अक्सी बड़हरा कोट अपनी सरकसी व जबरदस्ती के बल पर सन्धि पत्र होने के बावजूद भी नाजायज तरीके से तंग व परेशान कर रहे हैं, तथा प्रार्थिनी के भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। प्रार्थिनी एक पर्दा नशीन महिला है। तथा विपक्षी गण सरकश व जबर दस्त किस्म के लोग हैं। इसी सरकशी के बल बूते पर प्रार्थिनी को जान से मार देने पर अमादा है। प्रार्थिनी के भूमि को कब्जा करने के लिए आज दिनांक 30/05/2025 को सुबह लगभग साढ़े सात बजे आएं,और नींव को खोदने लगे। प्रार्थिनी के मना करने पर विपक्षी गणो ने मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने हुए लात मुका थप्पड़ से मारना पीटना शुरू कर दिए। प्रार्थिनी शोर करने पर गांव के तमाम लोग आ गए तब प्रार्थिनी की जान बची।जिसकी सूचना थाना कोतवाली उतरौला पर दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रार्थिनी के प्रार्थ ना पत्र पर विपक्षी के विरुद्ध उचित कार्य वाही करने का नितांत आवश्यक है।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 
   

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने