बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज लोनी के इंदिरापुरी से दिल्ली के शाहदरा टर्मिनल तक इलेक्ट्रिक बस सेवा की इंदिरापुरी 2 नम्बर से औपचारिक शुरुआत की गई। इस नई सार्वजनिक परिवहन सेवा का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री नन्दकिशोर गुर्जर ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया। विधायक ने बस चालकों और परिचालकों को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने दिल्ली मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।
शुभारंभ के दौरान विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा “लोनी क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन दिल्ली आते-जाते हैं, लेकिन उन्हें सुगम और प्रदूषण रहित परिवहन सेवा की कमी खलती थी। पूर्व में इस रूट पर बसें चलती थी लेकिन केजरीवाल सरकार ने इसे बंद कर दिया था। यह ऐतिहासिक फैसला है। दिल्ली में सरकार बदली जनता की इसी पुरानी मांग को देखते हुए हमने लगातार प्रयास किए और आज वह सपना साकार हुआ है। इस रूट पर पांच बसें स्वीकृत हुई है इसके लिए मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने इस रूट पर पुनः बस सेवा बहाली की स्वीकृति दी।”
विधायक ने बताया कि यह सेवा न केवल दिल्ली-लोनी के बीच यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि प्रदूषण रहित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आम जनता को किफायती और सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी।
*शकलपुरा गांव में सड़क निर्माण का लोनी विधायक नन्दकिशोर और ब्लॉक प्रमुख वंदना कोमल गुर्जर ने किया शुभारंभ, कहा देहात का सर्वांगीण विकास है लक्ष्य*
वहीं दूसरी तरफ विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने बस सेवा का शुभारंभ से पूर्व ग्राम शकलपुरा में 13 लाख से अधिक की लागत से खण्ड विका निधि से निर्मित होने वाली सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। इन दौरान ब्लॉक प्रमुख वंदना कोमल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स्थानीय लोकप्रिय विधायक नन्दकिशोर गुर्जर जी की मंशा के अनुरूप ब्लॉक देहात के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है और लगातार लोनी देहात के क्षेत्र के लिए हम कार्य कर रहे है। वहीं लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा लगातार ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्र में कार्य रहा है जिसके नतीजे भी सामने है, ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है।
इस मौके पर लोनी नगरपालिका परिषद के सभासद दल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, सभासद, विनीता सिंह, सभासद सतेंद्र बंसल, सभासद रूपेंद्र चौधरी, सभासद अमित तोमर,
मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, निर्वतमान मंडल अध्यक्ष कृष्ण बंसल, पूर्व सभासद सतीश जैन, जिला संयोजक राजकुमार मास्टर, जिला संयोजक अनुसूचित मोर्चा प्रदीप गहलोत, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ललित शर्मा, जिला बाल कल्याण बोर्ड सदस्य कौमुदी चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आरती मिश्रा, भाजपा नेता राजबीर प्रजापति, सतीश पांचाल, भाजपा नेता भावना बिष्ट, राजीव पहिवाल, परवीन शर्मा, भाजपा नेता वरुण धामा, मोहित सैन, सामाजिक कार्यकर्ता, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know