जलालपुर।अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को सम्मानित करने के लिए एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा कार्यक्रम संयोजक रितेश पांडे के निर्देशन में देशभक्ति गीतों के बीच उर्दू बाजार से शुरू हुई। शिवाजी तिराहे पर पहुंचकर समापन हुई।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं,पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं, विभिन्न संगठनों के लोग ,देशभक्त नागरिकों और युवाओं ने तिरंगे की शान में जोशीले नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने बताया कि यह यात्रा उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हमारी सेना का साहस दुनिया के लिए मिसाल है। ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि भारतीय सेना किसी भी चुनौती का मुकाबला करने में सक्षम है। हमारा तिरंगा उनके बलिदान की गाथा बयां करता है।  
युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गगन गुंजायमान कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीरों वाली झांकियां और सेना के वीरता के बैनर प्रदर्शित किए गए।प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव,रिंकू उपाध्याय आशुतोष , संदीप अग्रहरि , पंकज वर्मा ,राम किशोर राजभर,संजय सिंह , शुभम पांडे , विनय सिंह , रवींद्र भारती ,शिवपूजन वर्मा, संजीव मिश्र , केशव श्रीवास्तव , कृष्ण गोपाल कशौधन , राजकुमार सोनी , शिवराम मिश्रा , अनिल वर्मा , मानिक चंद्र सोनी, त्रिभुवननाथ,अरुण मिश्र,अशोक उपाध्याय ,सुरेश गुप्ता,देवेश मिश्र,माया यादव, आनंद जायसवाल,सोनू गौड़,दीपक त्रिपाठी,महेंद्र प्रताप चौहान, आनंद मिश्र,दीपचंद सोनी, रणजय सिंह रवि, हरिदर्शन राजभर, लख़मी चंद्र,गौरव उपाध्याय , डॉ अनिल त्रिपाठी , बृजेश तिवारी,विक्की गौतम ,मनीष सोनी,रिनू गुप्ता, रवींद्र सिंह ,शिवम आर्या,जितेंद्र शिल्पी, शीतल सोनी,गुड्डन मिश्र,आत्माराम गुप्ता, आशाराम मौर्य,आदित्य गोयल,पंकज हालदार,अजीत निषाद,सीताराम अग्रहरि,देवेंद्र मिश्र ,संतोष गुप्त मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने